उरई :बीस हजार से अधिक मरीजों को आयुष्मान कार्ड का जनपद वासियों को मिला लाभ

THE BLAT NEWS:

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में 20 हजार से भी अधिक मरीजों का उपचार प्रदेश व देश के पंजीकृत चिकित्सालयों में किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में जनपद के कुल 13865 मरीजों का उपचार निजी अस्पताल में जबकि 6153 मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 968, जबकि वर्ष 2019-20 में 3489, वर्ष 2020-21 में 3051, एवं वर्ष 2021-22 में 5469, वर्ष 2022-23 में 7041 लाभार्थी मरीजों का उपचार आयुष्मान योजना में किया गया है। कुल उपचारित मरीजों में अंत्योदय राशन कार्ड धारक आयुष्मान लाभार्थियों के 1835, उत्तर प्रदेश पंजीकृत कामगार श्रमिकों के 281, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी 17766 जबकि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के 136 मरीजों का उपचार हुआ है। उन्होंने बताया कि कुल उपचारित मरीजों में 69.2 प्रतिशत का इलाज निजी अस्पताल और 30.6 प्रतिशत राजकीय चिकित्सालय में इलाज किया गया है। उपचारित मरीजों में 41.8 प्रतिशत महिला एवं 58.2 प्रतिशत पुरुष लाभार्थी हैं। शहर के स्टेशन रोड निवासी दिव्या ने ह्दय संबंधी बीमारी का इलाज कानपुर नगर केएलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में कराया है। दिव्या ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड पहले से बना हुआ था। अस्पताल के इमरजेंसी में आयुष्मान कार्ड के बारे में काउंटर पर बताने के बाद हृदय रोग विभाग में भर्ती कर लिया गया। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भर्ती रही। पता लगा कि उनके इलाज में 1.35 लाख खर्च हुआ है। जो आयुष्मान के माध्यम से खर्च हुआ।

Check Also

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में अजरबैजान की सीमा के समीप हुई हेलीकॉप्टर …