पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन पर युवा मोर्चा के 200 कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

AUTHOR:-  Raj Kumar Sharma


•शनिवार को पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
•17 सितम्बर से गांधी जयन्ती तक,बूथ स्तर पर होंगी गतिविधियां

सुल्तानपुर। 16 सितंबर 2022। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ रक्तदान के साथ करेगी।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह की अगुवाई में शनिवार 17 सितम्बर को 200 युवा कार्यकर्ता रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। रक्तदान का शुभारंभ गोमती अस्पताल परिसर से होगा।इसके बाद जिला अस्पताल में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया सेवा पखवाड़ा के दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक गतिविधियां होगी।17 सितम्बर को रक्तदान शिविर एवं 18 सितम्बर को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पयागीपुर में निःशुल्क स्वास्थ मेला आयोजित होगा।

Check Also

चार जून के बाद सरकार-मंत्रिमंडल के साथ ‘मीडिया मंडल’ भी बदल जाएगा: अखिलेश यादव

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव …