हमें भारत की विविधता पर गर्व करने की जरूरत है: प्रधानमंत्री

 

द ब्लाट न्यूज़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत की विविधता की सराहना करते हुए कहा कि भले ही कभी-कभी प्रतिभाएं भाषा के बंधनों में बंध जाती है लेकिन देशवासियों को देश की हर भाषा पर गर्व करना चाहिए।

लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विविधता और लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में बहुत सारी भाषाएं हैं। कभी-कभी हमारी प्रतिभाएं भाषा के बंधनों में बंध जाती हैं, ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की विविधता का जश्न मनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और विविधता इसकी ताकत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश ने साबित कर दिखाया है कि हमारे पास हमारी विविधता से एक अंतर्निहित ताकत है और राष्ट्रभक्ति का धागा भारत को अटूट बनाता है।’’

Check Also

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में अजरबैजान की सीमा के समीप हुई हेलीकॉप्टर …