फाइनली आगे सरकी जवान, अब 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

THE BLAT NEWS:

शाहरुख खान की फिल्म जवान की पिछले साल घोषणा हुई थी। घोषणा के साथ ही शाहरुख का लुक भी साझा किया गया था, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया था। यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसके टलने की खबरें आ रही थीं। अब फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अब यह फिल्म 2 जून की बजाय 7 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के वीएफएक्स के काम में अभी और वक्त की जरूरत है। निर्माता इसमें कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। इसके लिए इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। इस घोषणा के पहले से ही सोशल मीडिया पर जवान ट्रेंड कर रहा था। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर नई रिलीज डेट की जानकारी दी है।
जवान में निर्माता कोई कमी इसलिए भी नहीं छोड़ा चाहते हैं, क्योंकि यह शाहरुख खान के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म के विजुअल एफेक्ट पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां काम कर रही हैं। अप्रैल में ही शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। शूटिंग से फिल्म की कई तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे, जिन्हें सोशल मीडिया से हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
फिल्म का निर्देशन दक्षिण के सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में नयनतारा नजर आएंगी। यह एटली और नयनतारा, दोनों की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में दिखेंगे। इनमें से एक किरदार गैंग्स्टर तो दूसरा सुरक्षा अधिकारी का होगा। फिल्म में संजय दत्त भी कैमियो करेंगे। वह पर्दे पर शाहरुख के साथ एक्शन करते नजर आएंगे।
इस साल शाहरुख ने 4 साल बाद पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब वह जवान के बाद राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू की जोड़ी बनी है। दोनों को पहली बार पर्दे पर साथ देखने के लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान का भी हिस्सा हैं, जिसमें दोनों सितारे एक-दूसरे के आमने सामने होंगे।

Check Also

मैंने हर बार अपना शरीर दांव पर लगाया: सलमान खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक्शन हीरो होने पर गर्व महसूस करते हैं। सलमान खान …