झारखंड : कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1067, दो की मौत

 

द ब्लाट न्यूज़ । झारखंड में कोरोना के 1067 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 399 केस एक्टिव है। राज्य के दो जिले बोकारो और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक कुल दो मरीज की मौत हुई है। रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 161 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 15 जिले से कोरोना के 190 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 18, देवघर से 15, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 15, गिरिडीह से आठ, गोड्डा से आठ, गुमला से चार, हजारीबाग से पांच, खूंटी से दो, कोडरमा से 11, लातेहार से नौ, लोहरदगा से तीन, रामगढ़ से छह और रांची से 84 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 37 हजार, 737 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 22 लाख, 56 हजार 450 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1067 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 31 हजार, 345 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 325 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

Check Also

खाना खाने के बाद फूलता है पेट, गैस और अपच ने कर दिया है बुरा हाल

कई बार खाना ज्यादा खाने के बाद लोगों का पेट फूलने, गैस, अपच, बदहजमी, खट्टी …