कानपुर: आयुष्मान लाभार्थी के साथ डॉक्टरों ने बरती लापरवाही

‍कानपुर, द ब्लाट। कानपुर ललालजपत राय अस्पताल (हैलत) में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण आयुष्मान लाभार्थी अशोक (50) हैलट के वार्ड 18 में रात भर तड़पता रहा। बताया जा रहा हैं। कि अशोक के पैर में सड़न थी। संक्रमण पूरे शरीर में फैला हुआ था। जिसके कारण डॉक्टर ने तीन हजार की दवा तो मंगा ली लेकिन रोगी को दी नहीं वहीं बुधवार तड़के सुबह अशोक की हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर वार्ड से हैलट इमरजेंसी भागे। जहा उसकी मौत हो गई। वहीं परिवारजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई हैं।

 

 

आयुष्मान कार्ड फ़ोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान कार्ड फ़ोटो : सोशल मीडिया

 

वहीं इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। हैलट में रोगियों के साथ डॉक्टरों के इस बर्ताव का यह हाल तब का हैं जब नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की डॉक्टरों में इंसानियत पैदा करने के लिए फाउंडेशन कोर्स चला रहा हैं। वहीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मेडिकल इथिक्स पर कार्यक्रम करके डॉक्टरों को नसीहत देता है कि रोगियों से अच्छा बर्ताव किया जाए।

ये भी जानें 

दो महीने पहले फर्रुखाबाद के सुल्तानपुर गांव निवासी अशोक के पैर पर टेंपो पलट गया था। उसका पैर टूट गया था। फर्रुखाबाद के अस्पताल में दिखाया। टूटे पैर पर प्लास्टर बांध दिया गया। जब प्लास्टर खुला तो अशोक चल नहीं पा रहा था। इस पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। 15 दिसंबर को हैलट में अस्थि रोग विभाग डॉ. संजय कुमार की यूनिट के जूनियर डॉक्टर शोभित ने उसके पैर पर प्लास्टर कर दिया। परिजन अशोक को गांव लेकर चले गए लेकिन उसके पैर में तकलीफ बढ़ गई। पांच दिन के बाद फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में ले जाकर प्लास्टर कटवाया तो पता चला कि पैर में मवाद पड़ चुका है।

भाई ने बताया 

भाई रंजीत के अनुसार 27 दिसंबर को परिजन फिर अशोक को हैलट ले गए और डॉक्टर को दिखाया। वहीं भाई रंजीत का आरोप है कि जूनियर डॉक्टर को दिखाया तो उसने अभद्रता करनी शुरू कर दी। हाथ-पैर जोड़ने पर तीन हजार की दवाएं लिख दीं। दवा लाए तो इंजेक्शन नहीं लगाया। बोले कि यह मेडिसिन का केस है। वहीं मेडिसिन में जाकर दिखाया तो उन्होंने वापस अस्थि रोग विभाग में भेज दिया। रोगी की तकलीफ बढ़ती जा रही थी। इसके बाद सर्जरी विभाग भेजा। वहां से भी यही कहा गया कि अस्थि रोग का केस है। रोगी सारी रात स्ट्रेचर पर ही बैठा रहा। रंजीत का कहना है कि अशोक आयुष्मान योजना के लाभार्थी थे। उन्हें आयुष्मान वार्ड भेजने के बजाय वार्ड 18 में भेज दिया। वहां तड़के उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने कहा बच सकती थीं जान 

अशोक का शव लेकर परिजन रोते बिलखते घर चले गए। वहीं परिजनो ने रोते हुए कहा कि अगर इलाज हो जाता तो अशोक की जान बच जाती। उन्हें तो उम्मीद थी कि इलाज से ठीक हो जाएंगे। लोगों के पैर कट जाते हैं तो बच जाते हैं, उनके तो फ्रैक्चर ही हुआ था। लेकिन उनका इलाज नहीं किया गया। उन्होंने आगे बताया। कि सुबह छह बजे अशोक ने दम तोड़ दिया और उसके पैर पर सुबह आठ बजे डॉक्टर ने आकर प्लास्टर बांधा। इमरजेंसी यूनिट के अंदर किसी को नहीं आने दिया। उस वक्त भी डॉक्टर अभद्रता से पेश आया। बाद में उसे डेथ सर्टिफिकेट दे दिया। मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट लिख दिया। बाद में परिजन शव लेकर रोते-बिलखते घर चले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। अस्थि रोग विभाग के डॉ. संजय कुमार को निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में जूनियर डॉक्टर शोभित से जवाब तलब किया गया है। और उसे 15 दिन के लिए काम से रोका गया है। रोगी की फाइल देखी है। उसे सेप्टीसीमिया हो गया था। संक्रमण फैलने से उसके गुर्दे भी खराब हो गए थे। सीरम क्रेटेनिन तीन था। इसके अलावा पेट में भी तकलीफ रही है। इस संबंध में पूरी जानकारी ली जा रही है। रोगी आयुष्मान लाभार्थी है, यह बाद में पता चला था। – डॉ. संजय काला ( प्राचार्य जीएसवीएम )
Edited by : Rishabh Tiwari 

Check Also

जौनपुर में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की जनसभा

जौनपुर । जौनपुर में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब चुनाव प्रचार …