राष्ट्रपति चुनाव : राजग की उम्मीदवार मुर्मू आज मुंबई में विधायकों, सांसदों से करेंगी मुलाकात

 

द ब्लाट न्यूज़ । राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगेंगी। सूत्रों ने बताया कि एक उपनगरीय होटल में मुर्मू की सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। बैठक से पहले सांसदों तथा विधायकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से मुर्मू का समर्थन किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है। देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। विपक्षी दलों ने मुर्मू के खिलाफ यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।

 

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …