राष्ट्रपति चुनाव : राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गोवा पहुंचीं

 

द ब्लाट न्यूज़ । राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचीं। यहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके सहयोगी दलों के विधायकों तथा सांसदों से मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनका समर्थन मांगेंगी।

केंद्रीय मंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक, राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवाड़े ने दाबोलिम हवाई अड्डे पर मुर्मू की अगवानी की। मुर्मू पणजी स्थित एक होटल में सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात करेंगी।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 25 सदस्य हैं। नाइक और तेंदुलकर भी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।

 

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …