सोनिया, मनमोहन, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक…

द ब्लाट न्यूज़ । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं। कई वर्षों तक श्री आबे भारत के परम मित्र और शुभचिंतक रहे थे। उन्होंने भारत तथा जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने तथा विस्तार देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात के क्षण एक एक कर याद आ रहे हैं। जापान में जो कुछ घटा वह सच में अंतरराष्ट्रीय समुदाय समुदाय के लिए भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा।”
डॉ सिंह ने कहा, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र थे। जब मैं प्रधानमंत्री था तो हम हमने दोनों देशों के बीच के रिश्तों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनाने के लिए काम किया और हमारे इन प्रयासों से भारत जापान के बीच के संबंधों में नई ऊंचाई आई। मैं श्री शिंजों के परिजनों तथा जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
श्री गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या बहुत दुखद है। हिंसा कायरों की भाषा है और यह कभी अच्छी नहीं हो सकती। श्री आबे अलग तरह के इंसान थे और शांति तथा दयाभाव उनकी जीवनशैली है। दुनिया उन्हें उनके असाधारण जीवन शैली के लिए याद करेगी।”

 

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …