मानव जीवन के निर्माण में संत समाज की भूमिका अपेक्षाकृत अधिक महत्वपूर्ण

द ब्लाट न्यूज़ । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मानव जीवन के निर्माण में सरकार की अपेक्षा संत बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। संतों का लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। शासन को सत्ता का भोग करने की अपेक्षा जनता की सेवा करने का मकसद होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद को जैसे प्रधान सेवक मानते हैं वैसे ही अपने आपको प्रदेश सेवक मान कर कार्य कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय संत समिति के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान शनिवार रात हुई सत्संग सभा में बोल रहे थे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रांतों से आए संतों का माला पहनाकर अभिनंदन।किया। संतों ने भी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन धर्म आधारित होना चाहिए। हमारा संविधान धर्म आधारित था। इसका प्रमाण हमारे संविधान में छपे महाभारत के गीतोपदेश के ²श्य हैं। बाद में हमारे संविधान में धर्म-निरपेक्ष शब्द जोड़ दिया गया। इसकी जगह पंथ-निरपेक्ष जोड़ा जाना चाहिए था। शासन व्यवस्था धर्म-सापेक्ष होनी चाहिए, धर्म-निरपेक्ष नहीं। कर्तव्य परायणता धर्म आधारित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे राज्य का माहौल खराब नहीं होने देंगे। वह सत्ता भोग का नहीं अपितु सेवा का माध्यम समझते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग को पहले मिलना चाहिए।

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष तथा सारसा गुजरात के सतकैवल्य ज्ञानपीठ के पीठाधीश्वर कुबेराचार्य स्वामी अविचलदास महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति देश के 127 संत संप्रदाय का प्रतिनिधित्व करती है। समिति के उद्देश्य धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा तथा गाय एवं गंगा की रक्षा करने का है। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल संत स्वभाव के हैं तथा वे देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने सरकारी निवास पर संत कबीर कुटी लिखवाया है।

इस अवसर पर अनेक संतों ने अपने विचार रखे। सत्संग सभा में पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार, तहसीलदार रीटा ग्रोवर सहित पटौदी तथा आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाद में लोगों ने पटौदी को नगर परिषद तथा कालेज का उपहार देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …