सपा नेता मास्टर प्रमोद वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेसियों में हर्ष की लहर

लहरपुर/सीतापुर : लहरपुर क्षेत्र के ग्राम न्यामूपुर निवासी सपा नेता मास्टर प्रमोद वर्मा ने मंगलवार को थामा कांग्रेस का दामन। ज्ञातव्य है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए चुनावी गठबंधन को लेकर सीतापुर लोकसभा सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है मास्टर प्रमोद वर्मा काफी समय से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत थे परंतु कांग्रेस के खाते में सीट जाने से उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। सीतापुर लोकसभा सीट से भाजपा के राजेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं अब मास्टर प्रमोद वर्मा के द्वारा कांग्रेस का दामन थामने व दो कुर्मी प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से  चुनावी समीकरण उलझ गए हैं। मास्टर प्रमोद वर्मा  के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेसियों में हर्ष की लहर। मास्टर प्रमोद वर्मा के  कांग्रेस में शामिल होने पर क्षेत्र की विनीता राजवंशी, कन्हैया मल्होत्रा, डॉ विनोद दीक्षित, सुधाकर मिश्रा, मोहम्मद फहीम खान, राहुल सिंह, आलोक आनंद वर्मा, अंकुश वर्मा, अभिषेक वर्मा, उमेश सिंह, अंकुर वर्मा सर्वेश यादव, आदित्य वर्मा शशि वर्मा, आसिफ खान, मनोज वर्मा, प्रशांत वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित आदि ने हर्ष व्यक्ति किया।

Check Also

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बनाया सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी….

सीतापुर: कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिरकार कांग्रेस ने बुधवार देर रात लिस्ट जारी कर सीतापुर लोकसभा …