कांग्रेसियों ने ग़लत मुकदमा वापस लेने के लिए दिया ज्ञापन

THE BLAT NEWS:

सुलतानपुर । जिले में पिछले दिनों मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस दफ्तर में घुसकर पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज का मुद्दा तूल पकड़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शहर के राजीव गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों पर दर्ज केस हटाने का मुद्दा उठाया गया।
अजय राय ने कहा कि बीते गुरुवार को प्रदेश भर में केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर मशाल जुलूस निकाला गया था। लेकिन सुल्तानपुर जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों की मशाल जुलूस निकालने पर न सिर्फ उन्हें रोक लिया बल्कि कार्यालय में घुसकर उनके ऊपर लाठी चार्ज किया। जिसमें कई कांग्रेसी घायल हो गए थे। इसी को लेकर आज आसपास के जिलों समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज लाल खबरी की अगुवाई में नगर के तिकोनिया पार्क में हल्ला बोला। वही प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने राहुल गांधी पर मानहानि केस में हुई सजा पर कहा कि जिस मामले में मानहानि बनती ही नहीं। घटना कहा की और सुना कहा गया। उधर राजीव गांधी पार्क से निकलकर कांग्रेसियों ने अपर जिलाधिकारी और एएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने साफ कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है और प्रदेश के सभी जिलो प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।  बीते गुरुवार यानी 30 मार्च को शहर के लालडिग्गी स्थित कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसी मशाल जुलूस लेकर निकले थे। पुलिस का तर्क है कि कांग्रेसियों ने मार्ग अवरुद्ध किया। उन्होंने इससे रोका गया, तो मशाल लिए हुए कांग्रेसी पुलिस से उलझ गए। नोक झोक में कांग्रेसियों की मशाल से एक दरोगा झुल गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। कई दर्जन कांग्रेसी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाए गए। अगले दिन सीताकुंड चैकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत 20 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय भी सुल्तानपुर पहुंचे। कांग्रेसी एसपी से मिले और लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग किया था।

Check Also

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती

THE BLAT NEWS: बल्दीराय/सुलतानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जगह-जगह …