बढ़ी महंगाई के विरोध में गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

THE BLAT NEWS:

सुल्तानपुर। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्य गेट पर सिलेंडर उठाकर बढ़ी महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने पोस्टर के साथ आवाहन किया कि होली की गुजिया प्रधानमंत्री जी न फीकी करिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकाल में आने वाली महंगाई डायन बीजेपी की लवर बन गई है।जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 सीधे बढ़ा दिए गए हैं। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कांग्रेस के समय में यही कीमत 450 सौ रुपए के आसपास हुआ करती थी। जो महंगाई उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डायल लगती थी उसी महंगाई से आज बीजेपी के नेताओं को प्यार हो गया है। केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। 2 दिन बाद होली का पावन त्यौहार है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने महंगाई का यह तोहफा होली त्यौहार पर नागरिकों को दिया है। धीरे-धीरे वह मध्यमवर्ग की लगातार महंगाई बढ़ाते हुए कमर तोड़ते जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेसियों का दल सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए निकला। बैनर पोस्टर के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सड़क पर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य निखिलेश सरोज समेत अन्य महिला कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रही। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर आवागमन बंद कर दिया था, कलेक्ट्रेट का मुख्य रास्ता बंद होने से एडीएम एफआर बाहर लंबे समय तक इंतजार करते देखे गए। इस दौरान एसडीम सदर सीपी पाठक मौके पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी और नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय के साथ मोर्चा संभाल लिया। प्रमुख रूप से प्रदर्शन करने वालों में सभासद अमोल बाजपेई, राजदेव शुक्ला, दिनेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती

THE BLAT NEWS: बल्दीराय/सुलतानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जगह-जगह …