समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं का हुआ निस्तारण, दिए दिशा निर्देश

• जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं


सुल्तानपुर।  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने माह जनवरी के द्वितीय शनिवार को थाना नगर कोतवाली व थाना बंधुआकला में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहंुचकर जन समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये।

 

थाने में मौजूद जिले के पुलिस अधीक्षक साथ में जिलाधिकारी फ़ोटो : द ब्लाट
थाने में मौजूद जिले के पुलिस अधीक्षक साथ में जिलाधिकारी फ़ोटो : द ब्लाट

 

उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया।

पीड़ित लोगों की शिकायत का निस्तारण करते हुऐ आधिकारी फ़ोटो : द ब्लाट
पीड़ित लोगों की शिकायत का निस्तारण करते हुऐ आधिकारी फ़ोटो : द ब्लाट

 

उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी,कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें।इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

Check Also

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती

THE BLAT NEWS: बल्दीराय/सुलतानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जगह-जगह …