एकता दिवस के रूप में अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती।

सुल्तानपुर:- एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल आज सुल्तानपुर पहुंचे। अपना दल (एस) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल का किया भव्य स्वागत। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने नगर के बारात घर स्तिथ सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक केंद्र पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल राष्ट्रीय महासचिव को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महासचिव ने हाल में ही सरकारी सेवा से रिटायर हुए जे. पी. सिंह वर्मा को शाल और सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र देकर सम्मानित किया।

वही मीडिया से रूबरू हुए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल ने कहा कि हम आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 80 सीटो पर तैयारी कर रहे है। और हम मजबूती से चुनाव जीतेंगे। हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है जितनी सीटे हमे मिली हमने बेहतर परिणाम दिया। वही विधान सभा में 17 सीटे दी गई थी। जिसमे से आज हमारे पास 13 विधायक हैं। इसके साथ ही उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन किया। मौके पर:- जिला उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनकर, जिला मीडिया सचिव राजकुमार शर्मा, लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, शोएब प्रधान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री यादव, गरिमा सिंह, प्रियंका सिंह, सिंहासन वर्मा, रमेश वर्मा, जिला सचिव, खालिद,अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष विधि मंच सत्य प्रकाश वर्मा, शिवलाल यादव, पंकज तिवारी, रमापति वर्मा सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

तकनीकी छात्रों के लिए ’टैबलेट वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन

THE BLAT NEWS; सुलतानपुर। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय में बी.टेक. …