मुंबई: 12 साल की बच्ची को 10 बार चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

द ब्लाट न्यूज़ मुंबई से सटे कल्याण इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने 12 साल की बच्ची की उसके मां के सामने चाकू गोदकर हत्या कर दी। लड़की की ओर से बार-बार युवक द्वारा भेजे जा रहे प्रेम प्रस्ताव का विरोध किया गया। इसके बाद भी युवक पीछे नहीं हटा। जब मृतका नहीं मानीं तो धारदार चाकू से गोदकर मां के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी युवक को मौके से ही पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 10 बार मृतका पर चाकू से वार किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार होने की फिराक में था।

हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Check Also

हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है कि यूपी देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : मुख्यमंत्री

The Blat News, Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय …