28 जुलाई 2023 का राशि फल…..

• पढ़िए अपने अख़बार के दैनिक राशिफल में अपने राशियों के बारे में आखिर कैसा हैं आज का अप का दिन…


• मेष राशि: जीवनसाथी के सहयोग से काम पुरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे।

• वृषभ राशि: आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।

• मिथुन राशि: आज नए अनुबंध हो सकते है, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

• कर्क राशि: आप की तरक्की से आप के ही अपने लोगों को परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। आज के दिन अपना खान-पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे, रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।

• सिंह राशि: नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनेतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है।

• कन्या राशि: समय की उपयोगिता को समझते हुए कार्य करें। संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होगी। आज कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।



• तुला राशि: किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें इससे आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लेें, दिन शुभ रहेगा।

• वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए बेहत खास होगा। दुसरों को अपमानित करने से बचें। धनकोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं, नुकसान आपको होगा।

• धनु राशि: अपनों का दिल जितना बड़ा मुशकील है। मेंहनत करें और दुसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे।

• मकर राशि: आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखि ना करें।

• कुंभ राशि: व्यापार संबन्धित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवी सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आवास निवास संबन्धित समस्या का समाधान होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है।

• मीन राशि: दुसरों की उन्नती से ईर्ष्या न करें। आप की सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Check Also

जानें,आज का राशिफल…

Rashifal : ज्योतिष के अनुसार 29 April 2024, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज सुबह …