सोहावल-अयोध्या। ड्योढ़ी क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान जिला पंचायत सदस्य रेनू रावत ने सोमवार की देर शाम कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना किया । इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन समाज में धर्म जागरण एवं सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य रेनू रावत ने आयोजक अमर नाथ प्रजापति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य होता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर भक्तिरस का अद्भुत वातावरण देखने को मिला । इस अवसर पर अतिथियों में विपिन पांडेय , शिवम पांडेय , प्रधान सुरवारी पूनम जायसवाल,नीरज यादव,अक्षय कुमार आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।