हरिद्वार: हरिद्वार में पांच डिग्री गिरा पारा, 27.5 पहुंचा तापमान

द ब्लाट न्यूज़ दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद धर्मनगरी में तापमान में गिरावट आई है। 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सोमवार को रिकॉर्ड किया गया। जो अब तक का जून का सबसे कम तापमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचा था। तापमान गिरने से रात को गंगा किनारे वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चली। बारिश के बाद धर्मनगरी के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दो दिन बारिश के बाद धर्मनगरी में गर्मी से राहत मिली है।

 

 

सुबह और रात को गंगा किनारे ठंडी हवा चल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2001 में 27 डिग्री तक अधिकतम तापमान जून में पहुंचा था। जबकि 2000 में 25 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड है। 25 से कम जून में हरिद्वार का अधिकतम तापमान नहीं हुआ है।

2019 और 2020 में 31 डिग्री, 2018 में 30 डिग्री और 2022 में 32, 2021 में 31 डिग्री तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। रविवार को तापमान 32 डिग्री था, एक दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान हरिद्वार का गिरा है।

लक्सर में सबसे अधिक वर्षा
सोमवार को दो घंटे में सबसे अधिक बरसात लक्सर में हुई। हरिद्वार में 29 एमएम, रुड़की में 19 एमएम, भगवानपुर में 22 एमएम, लक्सर में 43 एमएम और रोशनाबाद में 32 एमएम बारिश हुई।

Check Also

कानपुर में 11वीं के छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान..

kanpur,ब्यूरो। कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर में 11 वी के छात्र …