सीतापुर: रालोद ने आयोजित किया जनसंवाद कार्यक्रम

द ब्लाट न्यूज़ रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने आरपी सिंह चैहान के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन मास्टरबाग में किया। ज्ञात हो कि बीते काफी दिनों से रालोद नेता आरपी सिंह चैहान जिले में चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा एवं आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं। इस हेतु रालोद नेता सप्ताह भर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जिसका जिला प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया था।

 

 

आज जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरपी सिंह चैहान ने कहा कि जिले की पचास लाख आबादी के सापेक्ष स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी है। शिक्षा में निजी स्कूल आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हैं और आवारा पशुओं से खेत में लगी फसल को बचाना बहुत मुश्किल हो गया है। जिले में आवारा पशु बीस लोगों की जान ले चुके हैं। तमाम लोग जख्मी हुए हैं जिस पर सरकार और जिला प्रशासन खामोश है। अस्थाई गौ आश्रय स्थल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं।

सरकार और जिला प्रशासन को इसका त्वरित संज्ञान लेना चाहिए। रालोद के कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव लोगों के बीच जाकर लोगों से कहना जारी रखेंगे कि सरकार के एजेंडे में गांव गरीब किसान मजदूर नौजवान और आमजन नहीं है। इस अवसर पर सपा नेता अशोक यादव ने कहा कि जनसरोकार से जुड़ी इस लड़ाई में हम सभी लोग आरपी सिंह के साथ है। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष शरद पाण्डेय, युवा रालोद तराई क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेश चैधरी सपा नेता शिवमोहन यादव, रजनीश यादव, मोहम्मद तालिब, अमर बहादुर सिंह, शुबांशु निगम, अभिषेक मिश्र, शिवा, उमंग जायसवाल, हरीश पुष्कर, विकास कुमार और गौरी शंकर पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

सीतापुर से कांग्रेस ने काटा नकुल दुबे का टिकट

सीतापुर: कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार की शाम अपने पहले से घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री नकुल …