राजसमंद: कांग्रेस चला रही नफरत का शॉपिंग मॉल- दीप्ति किरण माहेश्वरी

द ब्लाट न्यूज़  विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी को सामाजिक सद्भाव की सबसे बड़ी दुश्मन पार्टी बताया। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक समुदायों में का झूठा विमर्श खड़ा करके विश्व में भारत की छवि को धूमिल करने का अभियान चला रही है।
सत्ता के लालच में कांग्रेस मजहबी कट्टरपंथियों के तुष्टीकरण की जहरीली राजनीति कर रही है। भारत संसार की सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। विगत 9 वर्षों में संसार के सभी देशों की भारत को देखने की दृष्टि बदली है।

 

 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजसमंद के सेवाली, मालीवाड़ा, जावद, कोयड़, कृष्णा नगर कॉलोनी आदि नगरीय क्षेत्रों एवं एमड़ी में प्रबुद्ध जनों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में हुई भारत की स्वर्णिम उपलब्धियों के बारे में बताया।

ये 9 वर्ष भारत के बढ़ते गौरव के वर्ष है। ये 9 वर्ष भारत में तीव्र विकास के ये 9 वर्ष है। ये 9 वर्ष किसानों के जीवन में परिवर्तन के 9 वर्ष है। ये 9 वर्ष हर गरीब परिवार को अपनी छत मिलने के 9 वर्ष है। ये 9 वर्ष निर्धन महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिला कर स्वच्छ इंधन उपलब्ध करवाने के 9 वर्ष हैं। ये 9 वर्ष हर परिवार को बिजली पहुंचाने के 9 वर्ष है। ये 9 वर्ष सेवा और सुशासन के 9 वर्ष हैं। ये 9 वर्ष हमारी सांस्कृतिक अभ्युदय के 9 वर्ष है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा परितंत्र भारत की निखरती छवि को लेकर असहज हैं। राजस्थान की कांग्रेसी सरकार ने तो पांच सितारा होटलों में रहने का कीर्तिमान बनाया है। कांग्रेस के नेता 4 वर्षों से आपस में ही एक दूसरों पर कीचड़ उछालने में व्यस्त रहे हैं। 4 वर्षों से प्रदेश सरकार के राजकीय कार्यालयों में जनता के साधारण काम भी नहीं हो पाए हैं।
जो काम सामान्य रूप से हो जाने चाहिए, उसके लिए कांग्रेस सरकार को शिविर लगाने पड़ रहे हैं। यह प्रशासनिक अक्षमता का ज्वलंत उदाहरण है। शिविरों से कर्मचारी नदारद है। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।

Check Also

BJP ने किया घोषणापत्र समिति का ऐलान, राजनाथ सिंह होंगे अध्‍यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी चुनाव घोषणा पत्र समिति के नाम जारी कर …