पर्यावरण संरक्षण के लिए कभी लिपटे पेड़ों से तो कभी बना शेर

THE BLAT NEWS:

बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा का एक शख्स पर्यावरण संरक्षण को लेकर पिछले 23 साल से कई तरीकों से लोगों का ध्यान खींच रहा है। पेड़ों को बचाने वह कभी पेड़ों से लिपट जाता है,तो वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए वह कभी शेर और भालू बनकर लोगों को संदेश देता है। लगातार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आज भी वह लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
दल्लीराजहरा के ग्रीन कमांडो के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वृक्षारोपण, हो या  तालाब सफाई, नुक्कड नाटक, जल संरक्षण,या अपने शरीर पर पेंटिंग्स के माध्यम से लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगाव पैदा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। 23 साल से यह कार्य लगातार चल रहा है। यह वर्तमान में भी जारी है। प्राइवेट कम्पनी में कार्य करते हुए अपने छोटी सी आय का 25त्न राशि इसी तरह के कार्यों में खर्च कर देता है। बढते गर्मी के कारण पक्षियों के पानी, दाना, अपने घरों के आंगन, या छतो पर रखने के लिए अब तक 70 मिट्टी के सकोरे भेट कर चुके हैं।  जल बिना सब सुना के कहावत को लोगों तक पहुंचाने, आस पास नल से जल व्यर्थ न बहने देने लोगों को जल की एक एक बूंद बचाने के लिए अपने कपड़े में पैंटिग के माध्यम से संदेश दे रहे हैं।पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल देश का अग्रणी राज्य, आयोजित राज्य स्तरीय ...

19 साल पहले रोपे पौधे अब बन गए हैं पेड़;
ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह द्वारा वार्ड 17  राजहरा में 300 पौधे करंज के सन 2004 में रोपित किए गए थे, अब वह पेड़ बन गए हैं सभी पेड़ 19 वर्ष के हो गए हैं। हर वर्ष बच्चो के साथ इन पेड़ों का जन्म दिन  मनाते हैं।
मिल चुके हैं कई पुरस्कार;
ग्रीन कमांडो बीरेंद्र सिंह को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके है। स्थानीय स्तर पर कई संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से
सन 2020 में वॉटर हीरो भारत  सरकार नई दिल्ली द्वारा,   सन 2022 में जल प्रहरी भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा, सन 2023  में पर्यावरण बंधू  इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस भारत सरकार  द्वारा, सायकल यात्रा  पर्यावरण बचाओ सन 2008 रायपुर से कन्याकुमारी से बाघाबार्डर  अमृतसर तक सन 2009 में दुर्ग से नेपाल तक कर चुके हैं।  सन 2019 इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। 30  फिट लंबा 5 फिट चौड़ा मास्क बनाकार कोरोना काल में लोगो को मास्क का उपयोग के लिए प्रेरित किया।
मिलती है मन को शांति;
ऐसा कार्य करने पर मन को शांति मिलती है यह कहना है ग्रीन कमांडो बीरेंद्र सिंह की। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण क्यों बहुत आवश्यक है। हम अभी अपने बच्चों को नहीं समझाएंगे तो आने वाली पीढ़ी बहुत मुश्किल दौर से गुजरेगी। यही वजह है कि वह सरल से सरल तरीके से लोगों को यह बताने का प्रयास करते हैं। बीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका अभियान मुख्य रूप से बच्चों को प्रेरित करने का रहता है, क्योंकि उन्हें इस समय जानना और समझना बहुत आवश्यक है। उन्होंने नारा दिया है कि मानव और विज्ञान का कहना
पर्यावरण धरती का गहना।।
सोचो एक पल ना होगा जल, तो क्या होगा कल।

Check Also

हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है कि यूपी देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : मुख्यमंत्री

The Blat News, Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय …