दिन निकलते ही डबल मर्डर की घटना से मेरठ में मचा हड़कंप

THE BLAT NEWS:

मेरठ। थाना नौंचदी क्षेत्र के शास्त्री नगर के सैक्टर छह में एक मकान में दंपित्त की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। दोनो के शव कमरे में खुन से लथपथ मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पहुंची। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश मान कर चल रही है। पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी करने में जुटी है।
प्रमोद कर्णवाल अपनी पत्नी ममता के साथ शास्त्री नगर के सैक्टर छह में रहते थे ।
Image result for दिन निकलते ही डबल मर्डर की घटना से मेरठ में मचा हड़कंप

वह गाजियाबाद में सरिया फैक्टी में नौकरी करते थे। सुबह उनकेघर से कोई हचचल नहीं हुई तो आसपास पडोस के लोगों ने मकान का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। अंदर का मंजर देखकर वह दंग रहे गये। प्रमोद कर्णवाल व उनकी पत्नी ममता का शव खून से लथपथ पडे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। एक साथ डबल मर्डर से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में सीओ सिविल लाइन अरविन्द चौरसिया फौर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्कावायड व फोरेसिंक टीम को बुलाया गया। दोनो हत्या के कारणों का पता करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस इससे आपसी रजिंश मानकर चल रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी। पुलिस ने दंपित्त के मोबाइल को लेकर जांच पडताल आरंभ कर दी है। डबल मर्डर से पूरी क्षेत्र में हडकंप माहौल बना हुआ है।

Check Also

मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी से घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म

कानपुर,संवाददाता। चकेरी थाना क्षेत्र में एक किरायेदार ने अपने ही मकान मालिक की आठ वर्षीय …