THE BLAT NEWS:
सहारनपुर। जनपद के थाना बिहारीगढ के मोहण्ड रेंज के जंगल से अवैध असलेह सहित वन्य जंतुओं का शिकार करने पहुंचे 4 शिकारियों को वन विभाग की गश्ती टीम ने पेलियो के जंगल में घेर लिया। इस दौरान शिकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दो शिकारियों को छुड़ा लिया,
जबकि वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को पकड़कर बिहारीगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए शिकारियों में तनवीर और इरशाद शेरपुर को छुरी और देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी, वन दरोगा रकम सिंह व वन रक्षक श्रवण कुमार और नईम अली ने अदम साहस का परिचय देते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
The Blat Hindi News & Information Website