THE BLAT NEWS:
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के अमरनाथ सिंह का मालवीय हाल में स्वागत किया गया। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमरनाथ सिंह को प्रांतीय सम्मेलन गोरखपुर में नवीं बार पुनः मनोनीत किया गया।
अमर नाथ सिंह का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के द्वारा महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज, सुल्तानपुर के मालवीय हाल में स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर ए के सिंह ने किया और मंच का संचालन सर्वेश कांत वर्मा के द्वारा किया गया। अशोक सिंह जिलाअध्यक्ष, सूर्यप्रताप सिंह प्रबंधक एमजीएस, महेश सिंह प्रधानाचार्य एमजीएस, राज बहादुर पाठक, विजय बहादुर सिंह, दिनेश प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य, केडी सिंह प्रधानाचार्य आदि ने प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सुझाव दिए। अंत में डॉ ए के सिंह सभी आए हुए शिक्षक साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
The Blat Hindi News & Information Website