THE BLAT NEWS:
मऊ। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की चुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूर्ण हुई। नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन में अध्यक्ष पद हेतु सभी 11 नामांकन पत्र जांच के उपरांत वैध पाए गए, जबकि वार्ड संख्या 6 से 10 में सदस्य पद हेतु एक नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत नगर पालिका परिषद मऊ में अध्यक्ष पद हेतु दाखिल समस्त 11 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 5 में 39, वार्ड संख्या 6 से 10 में 39, वार्ड संख्या 11 से 15 में 39, वार्ड संख्या 16 से 20 में 50, वार्ड संख्या 21 से 25 में 39, वार्ड संख्या 26 से 30 में 26, वार्ड संख्या 31 से 35 में 28, वार्ड संख्या 36 से 40 में 22 एवं वार्ड संख्या 41 से 45 में 34 नामांकन पत्र वैध पाए गए।इस प्रकार नगर पालिका परिषद मऊ के समस्त वार्डों हेतु दाखिल कुल नामांकनो में 316 नामांकन वैध पाए गए। इसी प्रकार नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु 1-1 नामांकन निरस्त कर दिया गया
नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद के 15 एवं सदस्य पद हेतु 85, नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद के 8 एवं सदस्य पद के 51, नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद के 18 सदस्य पद के 103, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद के 14 सदस्य पद के 96,नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद के 21 सदस्य पद के 87, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद के 10 सदस्य पद के 55, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद के 7 सदस्य पद के 108,नगर पंचायत वलीदपुर में अध्यक्ष पद के 16 एवं सदस्य पद के 85,नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद के 13 एवं सदस्य पद के 90 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जो जांच के दौरान वैध पाए गए। नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु दाखिल 14 नामांकन पत्रों में एक एवं सदस्य पद हेतु दाखिल 100 नामांकन पत्रों में एक नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार समस्त नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 135 तथा सदस्य पद हेतु कुल 859 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
The Blat Hindi News & Information Website