THE BLAT NEWS:
हरदोई। पिहानी इलाके में गर्भवती महिला को पिटाई के बाद दहेजलोभी मायके छोड़ गए। दहेज में कार की मांग को लेकर काफी दिनों से महिला को प्रताड़ित करते थे। कार की मांग ना पूरी होने पर ससुरालियों ने पिटाई करके महिला को मायके में छोड़ दिया। एसपी से शिकायत करने पहुंची महिला पुलिस कार्यालय के बाहर गिर गई। जिसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और पुलिस मामले के जांच में जुटी है।बताया गया पिहानी थाना क्षेत्र के शाहपुर सैदान निवासी प्रमिला की शादी 11मई 2022 को शाहजहांपुर के रौज़ा में हुई थी। पीड़िता के पिता रामसरन के मुताबिक उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। वाबजूद इसके ससुरालीजन बेटी के साथ मारपीट करते है। जिसे शादी के बाद से ही ससुरालीजन अधिक दहेज को लेकर परेशान करते थे। इसके बाद दहेज में कार की मांग करने लगे जिसे पीड़िता के पिता ने देने में असमर्थता जताई। इस पर प्रमिला के पति सतीश, ससुर सुरेश, सास और देवर ने मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे पीड़िता काफी परेशान हो गई और वह दर्द सहने में असमर्थ हो गई। जब उसकी बेटी 5 माह की गर्भवती हुई तो पति समेत ससुरालियों ने उसे जमकर पीटा। दहेज में कार ना मिलने पर पति सतीश उसे घायलावस्था में मायके छोड़कर फरार हो गया। जिसे पिता रामसरन ने सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। मामले में कोई कार्रवाई ना होने से परेशान पिता ने एएसपी से गुहार लगाई है। शिकायत करने गई महिला एसपी कार्यालय के बाहर गिर गई। जिसे महिला पुलिसकर्मी अंदर ले गई और फिर बाहर लेकर आई। जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष ई-रिक्शा पर लादकर मेडिकल कॉलेज ले गई। संवेदनशीलता की हद तब पार हो गई जब एक महिला के लिए ना एंबुलेंस मिली और ना पुलिस की सरकारी गाड़ी का बंदोबस्त हो सका। फिर उसे ई -रिक्शा पर लादकर अस्पताल ले जाया गया जो कि चर्चा में बना है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पिहानी के शाहपुर सैदान निवासी रामसरन आए थे। जिन्होंने अपनी बेटी की शादी शाहजहांपुर के रौजा में की थी। जिनकी बेटी को ससुरालीजन मारपीट के बाद मायके छोड़ गए है। मामले में शिकायती पत्र मिलने पर पिहानी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। साथ ही घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
The Blat Hindi News & Information Website