नगर पालिका अनारक्षित:2 नगर पालिका व 11 नगर पंचायत का जारी हुआ आरक्षण, मूसानगर नगर पंचायत महिला

कानपुर देहात, संवाददाता। कानपुर देहात की 2 नगर पालिका व 11 नगर पंचायत का आरक्षण जारी किया गया है। इसमें कानपुर देहात की झींझक नगर पालिका को अनारक्षित व पुखरायां नगर पालिका को अनुसूचित जाति महिला किया गया है।

वहीं नगर पंचायत में डेरापुर नगर पंचायत को अनारक्षित, मूसानगर नगर पंचायत को महिला, सिकंदरा नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग, शिवली नगर पंचायत को अनारक्षित, राजपुर नगर पंचायत को अनारक्षित वर्ग, कंचौसी नगर पंचायत को अनारक्षित, रूरा नगर पंचायत को अनारक्षित, अकबरपुर नगर पंचायत को महिला, अमरौधा नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला, रसूलाबाद नगर पंचायत को अनुसूचित जाति व रनियां नगर पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित की गई है।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिन

आरक्षण को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है। इसमें आपत्ति निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, सेक्टर-7, गोमतीनगर विस्तार, उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित की जा सकती है।

केवल प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित तथा निदेशक, नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्राप्त व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आपत्तियों अथवा डाक के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जायेगा। आपत्ति का अवसर समाप्त होने के बाद आई आपत्तियों के निस्तारण के ठीक बाद आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Check Also

कानपुर: भोले बाबा का 101 किलो गुलाल से होगा श्रृंगार….

कानपुर:  शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में होली पर भव्य आयोजन होगा। अबीर-गुलाल से बाबा …