अध्यक्षता में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन

THE BLAT NEWS             लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर रोड स्थित भारत लान में शहीद दिवस एवं डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी राम नारायण वर्मा की अध्यक्षता में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 63 लोकतंत्र सेनानियों और करीब 4 दर्जन समाजसेवा से जुड़े लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद आराध्य शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम चाहे जिस दल में काम करते हैं अगर लोकतंत्र की हत्या हो रही है तो हमें अपने दल में इस बात का विरोध करना चाहिए। अगर अत्याचार हो रहा है लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। डॉ ब्रजबिहारी ने कहा आज लोकतंत्र खतरे में है। जब-जब लोकतंत्र प्रभावित हुआ तब तब लोकतंत्र को बचाने के लिए लोग खड़े हुए है। सपा नेता प्रमोद वर्मा ने कहा कि हमे लोकतंत्र सेनानियों से सिख लेने की जरूरत उन्होंने कहा कि जो जनता के हित के लिए आगे आएगा उसे ही जनता द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सपा नेत्री आशुतोष सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा होता है। आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है हिटलर शाही व्याप्त है अगर 2024 में पुनः यही सरकार बनी तो फिर से हिटलर शाही कायम हो जाएगी। हमें एकजुट होकर इस हिटलर वादी  सरकार को हटाना होगा तभी सही मायने मे लोकतंत्र बहाल होगा। कार्यक्रम के अंत मंे कार्यक्रम संयोजक छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने आगंतुकों और अपने सहयोगियों के आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र का हनन हो रहा है। उस समय लोकतंत्र सेनानियों की विचारधारा जानना जरूरी है कि उन्होंने सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आज आम जन बोल नहीं सकता लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसलिये यह आवश्यक है कि इस अघोषित इमरजेंसी मैं लड़ने के लिए इन लोकतंत्र सेनानियों की प्रेरणा बुजुर्गों का आशीर्वाद ले। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के उपरांत डॉ रामबली लोकतंत्र के गीत से हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक रामपाल यादव, लोकतंत्र सेनानियों के जिलाध्यक्ष शिवकुमार खेतान, विष्णु कुमार अवस्थी, भोलानाथ वर्मा, संतोष भल्ला, राजाराम गुप्ता, सरदार त्रिलोक सिंह, शिव किशोर दीक्षित, रिजवान अहमद, शालू राइन, शब्बीर खान, निहाल कुरैशी, सुनीला रावत, अरुण सिंह आचार्य, अधिवक्ता जेडआर रहमानी, रियाज अहमद के अलावा तमाम बुद्धिजीवी गण मौजूद रहे।

Check Also

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बनाया सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी….

सीतापुर: कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिरकार कांग्रेस ने बुधवार देर रात लिस्ट जारी कर सीतापुर लोकसभा …