विभिन्न संगठनों का होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

THE BLAT NEWS:

सीतापुर। रविवार को शहर के विभिन्न विभिन्न सगठनों ने होली मिलन समारोहों का आयोजन किया। जिसमें सभी ने एक दूसरे के गले लगाकर होली की बधाई दी। अग्रसेन भवन में विश्व हिन्दू परिषद ने कुटुम्भ होली मिलन समारोह का आयोजन अवध प्रांत के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने किया। जिसमे महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश सिंह, पूरन सिंह, जितेंद्र मेहरोत्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, दिनेश शर्मा, अग्रवाल, पवन सिंह भाजपा मीडिया प्रभारी, सुनील अग्रवाल, सुरेश कनौजिया, जया सिंह, रीतेश सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस मौके पर विधायक शंशाक त्रिवेदी ने कहा कि होली मिलन समारोह आपस के गिले शिकवे दूर हो जाते है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्यार बढ़ता है। कार्यक्रम में ब्रजवासियो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में सदर एसडीएम गौरव रजंन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में फूलांे की होली खेली गई। इस दौरान अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष विजय बसंल, आकाश बजरंगी, नवीन अग्रवाल, नवीन राजस्थानी सहित अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुराधा तिवारी पत्नी मनोज तिवारी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि पूरे ब्राह्मण समाज को एकजुट हो रहने का समय आ गया है। सभी विप्र बंधु एक होकर समाज हित की बात करेंगे। इसी में समाज का कल्याण होगा। इस अवसर पर सत्रोहन लाल मिश्रा, दिनेश शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, रमेश शुक्ला, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, बाल विनोद चतुर्वेदी, सुभाष शुक्ला, राकेश तिवारी, रामानंद तिवारी के राम दत्त चतुर्वेदी, निशु प्रधान, विनोद शुक्ल प्रधान, मनोज शुक्ला प्रधान उपस्थित रहे। ं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की होली मिलन की अध्यक्षता जिला संरक्षक विनय गुप्ता ने की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री वेद प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय व्यापार परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्रीराम नरेश पाल रहे।

बैठक का संचालन विभाग संगठन मंत्री रमाकांत ने आचार्य पद से प्रारंभ किया। बैठक में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश मिश्रा, राम नरेश शुक्ला, अभिषेक वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता प्रफुल्ल त्रिवेदी संदीप बजरंगी रमेश शुक्ला सुधाकर पांडे आकाश रस्तोगी राजेश कुमार, आशीष मिश्रा माया सिंह उर्मिला देवी कंचन गुप्ता अनिल कुमार पांडे प्रदीप गुप्ता सुधनतिवारी अनुराग महेंद्र सुमित गुप्ता आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। डोर फाउंडेशन द्धारा स्थानीय नवीन चैक स्थित जय अम्बे बाल शिक्षा निकेतन विधालय प्रागण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी व मंडल उपाध्यक्ष शशिकांति तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर वंदना के साथ पुष्प अर्पित किया। इसके उपरांत मंजुलिका सिंह, कृष्णानस शुक्ला, संजय पाण्डेय, शशिकला मिश्रा, ने होली गीत प्रस्तुत किया वही जिलाध्यक्ष आकाश राय व प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव  ने व्याग्त्मक कविता पाठ करके सभी लोगो को हसाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, मंडल उपाध्यक्ष शशिकांति तिवारी, महासचिव अम्ब्रीश दीक्षित जिला मंत्री विजय कुमार शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपाई, उपाध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ ओम प्रकाश मिश्रा, जिला सलाहकार डॉ राजीव मिश्रा  संजय शुक्ला, शशि सिंह, कोमल सिंह, संध्या सिंह, कविता पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे। बिसवां संवाददाता के अनुसार खत्री सभा बिसवां द्वारा आर्य समाज मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई खत्री कलाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर रेनू मेहरोत्रा, अमर मेहरोत्रा, हरनाम सेठ, महेश चंद मेहरोत्रा, महेश टंडन, राजेश चंद्रपुर, कपूर चांदनयण खन्ना, रवि भल्ला, अनूप भल्ला सहित भारी संख्या में खत्री परिवार के लोग मौजूद रहे।

Check Also

पर्यावरणीय अध्ययन विषय के शिक्षण की बारीकियां और तकनीकी दी जानकारी

लहरपुर/सीतापुर :  स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों के चल रहे तीन दिवसीय, शारदा प्रशिक्षण …