बांदा:‘काव्यश्री’ सम्मान से नवाजी गई वर्षा भारतीय

the blat news:

गाजियाबाद के हिंदी भवन आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नारी इंसाफ सेना की कमांडर वर्षा भारतीय को काव्यश्री सम्मान से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

  वर्षा को सम्मानित करते लेफ्टिनेंट जनरल’द ब्लाट फाइल फोटो’

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद में स्थित हिंदी भवन में अशोक चक्र विजेताओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन लोकार्पण समारोह का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय दोहा संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें देश के करीब डेढ सैकड़ा से अधिक कवियों, साहित्यकारों की मौलिक रचनाओं को सम्मिलित किया गया है। बताया गया है कि दोहा संग्रह को इंडिया बुक रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है। दोहा संग्रह में अपनी रचना को स्थान दिलाकर वर्षा ने जहां अपनी साहित्यिक प्रतिभा का समूचे देश में डंका बजाया है, वहीं जिले में वह महिला सशक्तिकरण और नारी उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों पर अपनी खास नजर रखती हैं और महिलाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्षा को मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल चंद्रपाल समेत सभी अतिथियों ने सम्मानित किया और उनकी साहित्यिक प्रतिभा को सराहा। कार्यक्रम में विष्णुकांत चतुर्वेंदी, डा.चंद्रपाल शर्मा, राजीव पांडेय, ओमकार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Check Also

आयुक्त ने मंडल भर के व्यापारियों के साथ की बैठक

THE BLAT NEWS: बांदा। उद्यमियों की लंबित समस्याओं तथा निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों …