हरदोई:श्री रामलीला में नारद ने दिया भगवान विष्णु को शाप

THE BLAT NEWS:
भगवान श्री राम की लीला में ब्रज रास विलास लीला संस्थान के द्वारा आज नारद मोह की लीला दिखाई गई। जिसमें हिमालय की कंदराओ में नारद मुनि की समाधि लग जाती है और उसके कारण देवराज इंद्र का सिंहासन हिल जाता है। ध्यान भंग करने को कामदेव को भेजते हैं। कामदेव ने जाकर अपनी शक्तियों का प्रयोग किया पर ध्यान भंग नहीं होता है। तब शरण में क्षमा मांगते हैं। नारद प्रसन्न होते हैं कि मैंने काम, क्रोध को जीत लिया और अपना प्रचार करने लगते हैं। भगवान शंकर और ब्रह्मा जी दोनों के पास जाकर बताते हैं। तब शंकर भगवान और ब्रह्मा जी उन्हें राय देते हैं कि ये बात भगवान विष्णु को न बताना, पर नारद नहीं मानते। भगवान विष्णु को जाकर बता देते हैं। भगवान विष्णु नारद जी का अहंकार नष्ट करने के लिए विश्व मोहिनी का स्वयंवर रचाते हैं। नारद जी हरि रूप मांगते हैं। भगवान उन्हें बंदर बना देते हैं और स्वयंवर मैं उनका उपहास करते हैं। नारद जी भगवान विष्णु के पास गए और क्रोधित होकर उन्हें बहुत भला बुरा कहने लगे। माया से मोहित होकर नारद मुनि ने भगवान विष्णु को शाप दिया कि जिस तरह आज मैं स्त्री का वियोग सह रहा हूं उसी प्रकार मनुष्य जन्म लेकर आपको भी स्त्री वियोग सहना पड़ेगा। तब भगवान ने अपनी माया दूर की। नारद जी का मोह पर्दा हटा। क्षमा मांगी और तपस्या करने चले गए।
आज की लीला में श्री कृष्ण अवतार दीक्षित ‘बाले’,  प्रेम शंकर द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, संजय शुक्ला, मुनेंद्र सिंह, समीर शुक्ला, पुनीत द्विवेदी एवं समस्त गणमान्य नागरिक, पुरुष, महिलाएं, बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Check Also

मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी से घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म

कानपुर,संवाददाता। चकेरी थाना क्षेत्र में एक किरायेदार ने अपने ही मकान मालिक की आठ वर्षीय …