बांदा:प्रेम-प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या; घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण।

                                                                       ‘THE BLAT NEWS’

बांदा के मवेशी बाड़ा में सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। हत्या की जानकारी मिलने पर अपर एसपी व थानाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। फोरेंसिंक टीम और डाग डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता ने महिला समेत दो लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दबिश देकर दोनो हत्यारोपियों को दबोच लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

 

गिरवां थाना क्षेत्र के दुगार्पुर गांव निवासी अर्जुन (20) पुत्र भइयन प्रजापति रविवार की रात घर से 100 मीटर दूर मवेशी बाड़े में सो रहा था। तभी महिला समेत दो लोगों ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सुबह मवेशियों को चारा भूसा रखने गए पिता और बड़ा भाई भैरमदीन ने देखा तो अर्जुन का शव खून से लथपथ चारपाई में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डाग एस्कवायड ने भी मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। वह एक पखवारा पहले घर आया था। खाना खाने के बाद अर्जुन मवेशीबाड़ा सोने गया था। तभी महिला बिटोला यादव ने अपने प्रेमी मुन्ना पांडेय के साथ मिलकर अर्जुन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुन्ना पांडेय पुत्र सेवका व बिटोला यादव पत्नी लाला यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछतांछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इसी के चलते उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का महिला से प्रेम-प्रसंग था। वहीं मुन्ना का भी उस महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते अर्जुन की हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर महिला समेत दो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रेमिका की आवाज पर अर्जुन ने खोला था दरवाजा:
मवेशी बाड़े में सो रहे अर्जुन को यह पता नहीं था कि जिस महिला को वह चाहता है, वही महिला उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। मृतके भाई भैरमदीन ने बताया कि रविवार की रात मुन्ना पांडेय आया और दरवाजा खुलवाने को कहा। इस पर अर्जुन ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। उसने यह भी कहा कि 20 हजार रुपए ले लो अजुर्नाह गांव तक चलना है। उसने रुपया लेने से मना कर दिया, दरवाजा नहीं खोला। इस पर अर्जुन ने दरवाजा खोलने की बात अपने भाई भैरमदीन को बताई, लेकिन भैरमदीन ने भी यह कहकर मना कर दिया था कि दरवाजा मत खोलना, जो होगा, सुबह देखा जाएगा। मुन्ना के कहने पर उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में मुन्ना ने महिला बिटोला का इस्तेमाल किया। बिटोला आई और उसने दरवाजे की कुंडी खटखटाई। महिला की आवाज सुनकर अर्जुन ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही महिला और प्रेमी ने उसे दबोच लिया और चारपाई पर गिरा दिया। उसके ऊपर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करने के बाद मौत के घाट उतार दिया।
इनसेट
20 फरवरी को होनी थी अर्जुन की शादी:
अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। वहीं पर महिला का पति लाला यादव भी रहता है। दोनो लोग काम करते थे। अर्जुन की 20 फरवरी को गोयरामुगली गांव में शादी तय हो गई थी। शादी तय होने के बाद घर में सभी तैयारियां चल रही थीं। अर्जुन शादी के सिलसिले में 15 दिन पहले गांव आ गया था। शादी की सभी तैयारियां चल रही थीं। हत्यारोपियों को यह आशंका थी कि अर्जुन पूरी बात कहीं महिला के पति से तो नहीं बताता है। यह दोनो के बीच आशंका बनी रहती थी। मौका लगते ही अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया। भाई ने यह भी बताया कि अर्जुन ने लाला यादव को 50 हजार रुपए भी दे रखा था।

Check Also

आयुक्त ने मंडल भर के व्यापारियों के साथ की बैठक

THE BLAT NEWS: बांदा। उद्यमियों की लंबित समस्याओं तथा निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों …