कानपुर:कंकाल बना शव 29 दिन फंदे से लटकी रही युवक की लाश, दिल दहला देने वाला खुलासा

The blat news:

‘कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक का शव घर के अंदर 29 दिन से फंदे से लटका था। पति से कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। शव कंकाल बन चुका था।’

सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद ननद के घर चली गई महिला गुरुवार को जब लौटी तो कंकाल बन चुका पति का शव फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 29 दिन से फंदे से लटका था। आबादी से दूर स्थित घर में बाहर से ताला लगा था। इस वजह से किसी को घटना की भनक भी नहीं लगी।

महाराष्ट्रः आदिवासी किसान ने आत्महत्या की, 6 दिन तक पेड़ से लटकी रही ...

मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव का है। सुदामा शर्मा (30) पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों से संपत्ति का बंटवारा होने के बाद गांव से थोड़ा दूर नए घर में रहने लगा था। पत्नी कीर्ति ने बताया कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी। 21 दिसंबर तक पति से मोबाइल फोन पर बात होती रही। इसके बाद से पति से कोई बात नहीं हुई। आशंका है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया।
इसके बाद किसी तरह अंदर जाकर फंदे से लटक गया। कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।

Check Also

कानपुर देहात: सड़क हादसे में 21 कांवरियां घायल…

कानपुर देहात:  बाणेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर गहोबा जा रहा कांवरियों से भरा लोडर किशुनपुर …