द ब्लाट न्यूज़:
हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बुधवार रात को माइनस में दर्ज हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है। मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। आज प्रदेश के मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में शीतलहर धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी और सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से कई क्षेत्रों में पीने के पानी की पाइपें जम गई हैं। वहीं, कई क्षेत्रों में झरने व झीले जम गई हैं। सड़कों पर पानी जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है।
न्यूनतम तापमान
The Blat Hindi News & Information Website
