वंशवाद, जातिवाद की नहीं, तपस्वियों की पार्टी है भाजपा : स्वतंत्रदेव सिंह

 

द ब्लाट न्यूज़ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों की वर्षो की तपस्या से बनी है। भाजपा वंशवाद व जातिवाद की पार्टी नहीं है तथा विचारधारा के आधार पर काम करती है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश टाउनहॉल के आडिटोरियम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बुधवार को आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसके पहले उन्होंने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी व अन्य नेताओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्तित्व व कृतित्व पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने न्यू कालोनी स्थित छोटा पार्क के पौधरोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना गरीबो के कल्याण व राष्ट्र को बनाने व बचाने के लिए किया था। उस समय लोग पार्टी के साथ जुड़ते नही थे, लेकिन डॉ मुखर्जी, बाद में दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी जैसे तमाम नेताओ ने राष्ट्र निर्माण के ध्येय के साथ अपना काम व संघर्ष जारी रखा। उसी संघर्ष की देन थी कि पहले अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व देश मे भाजपा की सरकार बनी और लगातार दो बार से प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार काम कर रही है।

स्वतंत्रदेव ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज देश मे जो राजनीतिक परिदृश्य दिख रहा है, उसका प्रतिबिम्ब जनसंघ की स्थापना के समय ही दिख गया था, जब डॉ मुखर्जी ने कहा था कि मैं नेहरू की विचारधारा को कुचल दूंगा। आज देश मे राष्ट्रहित, गरीब हित में निर्णय हो रहे हैं। डॉ आंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंचशील घोषित करने का काम मोदी सरकार ने किया। मोदी सरकार की वजह से आज पूरे विश्व मे डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है।

उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। घरों व दफ्तरों पर दिनदहाड़े कब्जे होते थे। प्रदेश की जनता ने इस सबसे निजात पाने के लिए केंद्र व प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ दूसरी बार सत्ता दी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक मिश्रा शाका, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …