डिप्टी सीएम फडणवीस बोले, अब शिंदे कार्यकाल पूरा करें ये मेरी जिम्मेदारी..

द ब्लाट न्यूज़ । इस बीच, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता था। हमने विचारधारा के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाया। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का मेरा प्रस्ताव था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर देकर कहा कि अगर मैं इससे बाहर रहा तो सरकार नहीं चलेगी, इसलिए मैंने उनके आदेश पर उप मुख्यमंत्री पद स्वीकार किया। इसके अलावा अब एकनाथ शिंदे अपना कार्यकाल पूरा करें इसकी मेरी जिम्मेदारी है।

एक सप्ताह से ज्यादा समय तक महाराष्ट्र में चले सियासी ड्रामे के बाद पांच दिन पहले एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की तो पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। राज्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद मंगलवार को पहली बार देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंचे। शहर पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ ही नगरवासियों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस मंगलाव सुबह 10 बजे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर पहुंचे। यहां उनका अभिनंदन करने के लिए भाजपा के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में हवाईअड्डे पर मौजूद थे, जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के बाद उन्होंने कहा कि नागपुर के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार दिया है और मुझे 5 बार चुना है। आज मैं उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नागपुर आया हूं। जो लोग मेरे प्रति अपना प्यार दिखाने आए हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Check Also

अल्मोड़ा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में दजऱ्नों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा  : भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र कसार देवी में शक्ति केंद्र की बैठक …