राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार से मुलाकात…

द ब्लाट न्यूज़ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

शाह ने ट्वीट कर कहा, “राजग के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा।”

इससे पहले मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनकी दृष्टि बेजोड़ है।”

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुर्मू पहली बार आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। मुर्मू का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्रियों- गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज तिवारी, रामबीर सिंह बिधूड़ी, रमेश बिधूड़ी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत अनेक नेताओं ने स्वागत किया। वह शुक्रवार, 24 जून को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

 

Check Also

लोकसभा चुनाव : अहसास वोटर की ताकत का

चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बावजूद अभी भी 33 फीसद वोटर घरों से निकलते …