राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रांची से दिल्ली रवाना

THE BLAT NEWS:

रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति आज दिन के 11 बज कर 47 मिनट पर वायुसेना के विशेष विमान से रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति को रांची हवाई अड्डे से विदा किया। राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर सभी को जोहार बोलते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Image result for राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रांची से दिल्ली रवाना
इससे पहले राष्ट्रपति से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद गीता कोड़ा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झामुमो के मुख्य प्रवक्ता सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, राजसभा सांसद समीर उरांव समेत कई नेता राजभवन पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति 24 मई को रांची आई थी। इस दौरान उन्होंने 24 मई को रांची में हाईकोर्ट का उद्घाटन किया। खूंटी में 25 मई को आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं के साथ संवाद की तथा रांची में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थी।

Check Also

हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है कि यूपी देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : मुख्यमंत्री

The Blat News, Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय …