THE BLAT NEWS:
मेरठ। गर्मी दिनोंदिन असर दिखा रही है। रविवार को सूरज की तपिश पूरे जोरों पर रही। आगामी 48 घंटों तक मौसम का यही तेवर बना रहने की संभावना है। 22 मई को नया पश्चिम विक्षोभ पवि सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इसकी स्ट्रेंथ ठीक ठाक है। यह बड़े क्षेत्र प्रभावित करेगा।
धूल भरी आंधी और बरसात देखने को मिलेगी;
मानसून के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ही बरसात का कारण बनता है। 23 मई से एक बार फिर धूल भरी आंधी और बरसात देखने को मिलेगी। ऐसा अनुमान जताया गया है। 26 तक पवि का प्रभाव रहेगा। इससे पारे में गिरावट आएगी। लेकिन आम की फसल को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
जून में तापमान बढ़ेगा, भीषण गर्मी के आसार;
मई में लगातार गर्मी न पडऩे से इस बार जून के माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ा रहने की आशंका है। रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 37 डिग्री के आसपास रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चिकित्सकों ने तेज धूप में न निकलने की सलाह दी है।
The Blat Hindi News & Information Website