श्रीराम कथा महोत्सव का हवन व भंडारे के साथ समापन

THE BLAT NEWS:        सीतापुर। चैरासी कोसी परिक्रमा पर स्थित मां भवानी शक्ति पीठ में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव का हवन व भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा के विश्राम दिवस पर साध्वी देवी महेश्वरी द्वारा सीताहरण, लंकादहन, राम रावण युद्ध, विभीषण का राज्याभिषेक सहित राजाराम के राजतिलक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। रामायण हमें जीवन जीने की सही मार्ग प्रशस्त करती है। रामायण हमें आदर, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की सम्पत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है ऐसा सिखाती है। बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता अन्ततः अच्छाई और सत्य की जय होती है। अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आई है।

 श्रीराम कथा में आरती करते यज्ञमान तथा कथा सुनाती कथा व्यास।’The blat file photo’

श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में पुष्पों की वर्षा भक्तों द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में हमने यहां प्रभु के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को सुना है। हमें इन सभी बातों का अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना होगा। तभी रामराज्य स्थापित किया जा सकेगा। कथा में कार्यक्रम संयोजक आर एमपी पीजी कालेज है हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जयवीर सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, अनुपम सिंह, प्रिया सिंह, नीरज सिंह, पंकज सिंह, प्रांत प्रमुख कौशल जी, विष्णु दत्त, जिला प्रचारक बैरेस्टर, उपेन्द्र, कारागार मंत्री सुरेश राही, एमएलसी पवन सिंह, क्षेत्रीय सासंद अशोक रावत, ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडे, समाजसेवी आशीष गुप्ता, साकेत सिंह रिंकू, प्रधान लोकनाथ मौर्य, दीपक सिंह, शिवमोहन, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इस कथा महोत्सव संचालक समिति में शामिल सभी श्रद्धालुओं को कथावाचिका देवी महेश्वरी ने स्मृति चिन्ह एवं साल से सम्मानित किया गया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Check Also

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बनाया सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी….

सीतापुर: कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिरकार कांग्रेस ने बुधवार देर रात लिस्ट जारी कर सीतापुर लोकसभा …