रायपुर: 7 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे

द ब्लाट न्यूज़ राजधानी पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर सट्टा खिलाते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी सहित नकदी 7640 रुपए जब्त किया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गोलबाजार पुलिस की टीम ने शास्त्री बाजार धोबी गली के पास सट्टा खिलाते आरोपी रविंद्र दौडिया 49 वर्ष, सैलेंद्र कुमार बंदे 30 वर्ष व विक्रांत तिवारी 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी सहित नकदी 4310 रुपए जब्त किया है।

वहीं टिकरापारा पुलिस ने श्रीराम मैदान संतोषी नगर के पास सट्टा खिलाते आरोपी रवि राव 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से सट्टा-पट्टी सहित नकदी 740 रुपए जब्त किया है। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने कालीबाड़ी गांधीनगर के पास दबिश देकर आरोपी अमजद खान 53 वर्ष व उग्रे बाग 31 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से सट्टा-पट्टी सहित नकदी 1700 रुपए जब्त किया है।

इसी तरह राखी पुलिस ने आरोपी हेमंत जांगडे 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से सट्टा-पट्टी सहित नकदी 890 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Check Also

हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है कि यूपी देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : मुख्यमंत्री

The Blat News, Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय …