खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, चार घायल

गोपेश्वर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग पर आदिबद्री स्थित पेट्रोल पंप के निकट शनिवार देर रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

कार में सवार लोग रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव कांसवा लौट रहे थे। रास्ते में कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग पर आदिबद्री स्थित पेट्रोल पंप के निकट बीती रात इनकी कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बिंसरी देवी (80) पत्नी स्व. कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कांसवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक), प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष, विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष और उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51 वर्ष घायल हैं। सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

Check Also

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा …