कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग चलाया गया अभियान

कानपुर : सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। स्टेशन से गुजरने वाली 21 ट्रेनों में अभियान चला। अवैध वेंडरों की भी जांच हुई। जिसमें 411 के खिलाफ कार्रवाई करते 2,00,420 रुपये जुर्माना वसूला गया।
मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी के निर्दश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सेंट्रल पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चेकिंग की गई। बिना टिकट यात्रा, स्टेशन पर गंदगी फैलाने, अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चला।

स्टेशन से गुजरने वाली 21 ट्रेनों में चेकिंग की गई। जिसमें 411 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लाख 420 रुपये जुर्माना वसूला गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक व उनकी टीम ने यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी। यात्रियों से कहा कि प्लेटफार्म पर धूम्रपान न करें और न गंदगी फैलाएं।

Check Also

कानपुर : बेटियाें के साथ घटनाएं थमने का नहीं ले रही नाम…

कानपुर : नवाबगंज थानाक्षेत्र में घरों में खाना बनाने वाली दो युवतियों को आरोपियों ने …