कानपुर: शादी के एक महीने बाद महिला के पति की सड़क हादसे में मौत…

कानपुर। उस दुल्हन के भाग्य को क्या कहेंगे जिसके हाथ की मेहंदी पूरी तरीके से छूट भी नहीं पाई थी कि उसके पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह इत्तेफाक यह है कि पिछले महीने यानी 26 फरवरी को वह बारात लेकर पहुंचा था। वहीं ठीक एक महीने बाद उसी तारीख 26 मार्च को काल के क्रूर हाथों ने उसे खत्म कर दिया। इस खबर को जिसने भी सुना वह दुखी हुए बिना रह नहीं सका। मामला बर्रा थानाक्षेत्र के युवक का है।
बर्रा आठ के रहने वाले 30 वर्षीय अमित सविता ट्रक चलाता था। उसके बड़े भाई अविनाश ने बताया कि वह मंगलवार शाम को पांच बजे शुक्लागंज में रहने वाले अपने दोस्त आलोक घर आजाद नगर मिलने गया था। जहां से उन लोगों की अचलगंज में रहने वाले अन्य दोस्तों के यहां जाने की योजना थी। लेकिन वहां जाने के लिए प्लान कैंसिल हो गया।

बताया कि वह चौराहे से लौट रहा था तभी स्पीड तेज होने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने परिजनों को सूचना देकर किसी तरह हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां 11.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। बड़े भाई ने बताया कि पिछले माह 26 फरवरी को गल्लामंडी की रहने वाली सिया देवी से उसकी शादी हुई थी। घटना के ठीक एक महीने बाद 26 मार्च को हादसे में उसकी जान चली गई।

जिसके बाद मां रूपा अचेत हो गई। परिजन और नाते रिश्तेदार भी इस घटना के बाद से पूरी तरह से स्तब्ध हैं। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर हादसे से कई चोटें मिली हैं।

Check Also

कानपुर: बूथ सम्मेलन में आज शामिल होंगे स्वतंत्र देव सिंह

कानपुर: भाजपा कानपुर लोकसभा के सभी विधान सभाओं में होने वाले विधानसभा स्तर पर बूथ …