राजस्थान में बन रही है भाजपा की सरकार: केंद्रीय मंत्री गोयल

नई दिल्ली। शहर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय शर्मा का नॉमिनेशन भरवाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को अलवर पहुंचे। इस दौरान रोड शो में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। 2013 की तुलना में भाजपा की इस बार ज्यादा सीट आएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी। प्रदेश में कांग्रेस के हालात खराब है। राजस्थान में भाजपा की ऐसी आंधी तूफान वाली लहर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने उन पर विश्वास कर दुबारा कमल खिलाने का उन्हें मौका दिया है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूरा शहर आगे बडकर स्वागत सम्मान कर रहा है यह उनका सम्मान नही यह प्रधानमंत्री मोदी जी का सम्मान है। आने वाले चुनाव के दिन भरी मात्रा में मतदान कर आम आदमी मोदीजी को मजबूती प्रदान करेगा

Check Also

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा …