द ब्लाट न्यूज़ सतना जिले के मैहर में नाबालिग से रेप की वारदात के खिलाफ रविवार को भोपाल में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे पर आप के कार्यकर्ताटों ने मप्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तालियां बजाकर सांकेतिक रूप से अपना आक्रोश जाहिर किया। आप के नेताओं ने मप्र में हो रहे भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं दौरों और बैठकों पर भी तंज़ कसा। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव रईसा मलिक ने कहा कि मध्य प्रदेश में निर्भया की तरह ही दूसरा कांड हुआ।
इस घटना से पूरा हिंदुस्तान शर्मसार हुआ है। बेटियों के मामा और महिलाओं के भाई कहलाने वाले शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में बहन बेटियों के साथ अन्याय अपराध किए जा रहे हैं। अपराधियों को चौराहे पर सजा देकर एक नजीर पेश की जानी चाहिए। हम आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चूडिय़ां देना चाहती हैं। अगर वो प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें चूडिय़ां पहन लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। खास तौर पर महिलाओं, बेटियों के लिए तो मध्य प्रदेश सुरक्षित नहीं है। हर रोज कहीं न कहीं से रेप और छेडख़ानी की घटना सुनने को मिलती हैं। पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश रेप के मामले में नम्बर वन है।
प्रदेश में हर तीन घंटे में एक महिला, बेटी से रेप होता है। ये आंकड़ा बहुत भयावह है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार केवल चुनावी पय्रटन और अपने केंद्रीय नेताओं की आवभवत में जुटी है।
The Blat Hindi News & Information Website
