अलीगढ़: रात के गुमनाम अंधेरे में गलियों में घूमता हैं मगरमच्छ, लोगों में फैली दहशत

(रिपोर्टर) अजय कुमार

द ब्लाट न्यूज़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में पिछले कई वर्षों से तालाब में पल कर बड़ा हुआ एक मगरमच्छ रात के गुमनाम अंधेरे में स्मार्ट सिटी के तालाब से निकलकर टहलता हुआ संकरी गलियों में पहुंच गया। तालाब से निकलकर नई बस्ती इलाके की संकरी गलियों में पहुंचा करीब 6 फुट लंबा मगरमच्छ रात के अंधेरे में गलियों के अंदर टहलता हुआ दौड़ता हुआ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। नई बस्ती इलाके की संकरी गलियों में रात के गुमनाम अंधेरे में खूंखार मगरमच्छ के घूमने की तस्वीरे देखने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अब अपने घरों के दरवाजे बंद कर मकानों में कैद होने को मजबूर हैं। लोगों में दहशत है कि पिछले करीब कई वर्षों से नई बस्ती आवास विकास स्थित तालाब में पल रहा ये खूंखार मगरमच्छ तालाब से निकलकर गलियों में भ्रमण करने के लिए पहुंचने वाला ये मगरमच्छ मासूम बच्चों को अपनी भूख का निवाला ना बना ले, जिसके चलते मासूम बच्चों के परिवार के लोग अपने बच्चों की जान की फिक्र को लेकर पल पल खौफ के साए में जी रहे हैं।

वही नई बस्ती के तालाब से निकलकर गलियों में भ्रमण करने के लिए पहुंचे खूंखार मगरमच्छ की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में खूंखार मगरमच्छ रात के अंधेरे में गलियों के अंदर टहलते हुए और दौड़ते हुए दिखाई दे रहा है। वही सीसीटीवी में कैद हुई मगरमच्छ की इन तस्वीरों ने लोगों में खलबली मचा दी। वही मगरमच्छ की तस्वीरें अब लोगों के जेहन में कौतूहल का विषय बन गई हैं।

आपको बताते चलें कि यूपी के जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नए बस्ती आवास विकास कॉलोनी स्थित वर्षों पुराने तालाब में आज से करीब 7 से 8 साल पहले एक मगरमच्छ का बच्चा देखा गया था। जिसके बाद तालाब में पल रहा छोटा मगरमच्छ का बच्चा लोगों की आंखों के सामने ही देखते ही देखते खूंखार मगरमच्छ में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि जब तालाब में तादाद से ज्यादा पानी भर जाता है। इसके बाद करीब 6 से 7 फुट लंबा मगरमच्छ तालाब के पानी से निकलकर इलाके की गलियों में भर्मण मन करता हुआ लोगों के घरों के दरवाजों पर पहुंचकर मगरमच्छ अपनी दस्तक देनी शुरू कर देता है। रात के अंधेरे में तालाब से निकलकर लोगों के दरवाजे पर बैठ कर दस्तक देने वाले इस खूंखार मगरमच्छ की भूख का कई बार निवाला बनने से बचे हैं। लोगों के घरों के दरवाजे पर बैठकर दस्तक देने वाले मगरमच्छ तस्वीरें लोगों द्वारा अपने घरों के दीवारों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद पाई गई। इसके बाद इलाके के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों समेत जिले के अधिकारियों से भी तालाब में पल रहे इस मगरमच्छ को पकड़कर दूसरी जगह भेजे जाने की भी गुहार लगाई गई थी। लेकिन बावजूद इसके तालाब में पल रहे इस मगरमच्छ पर किसी भी महकमे के अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया यही कारण है कि एक बार फिर तालाब में पल रहा मगरमच्छ लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब में तादाद से ज्यादा जलभराव होने के चलते 10 जुलाई 2023 की देर रात करीब 3:15 तालाब से घनी आबादी के बीच लोगों के घरों के दरवाजों पर दस्तक देता हुआ नई बस्ती इलाके की संकरी गलियों में भ्रमण करने के निकल गया। इसके बाद तालाब से निकलकर गलियों में भ्रमण करने के लिए निकले करीब 6 से 7 लंबा मगरमच्छ गलियों में तहलका और दौड़ता हुआ लोगों के घरों के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जब अपने घर के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें तालाब में पल रहा मगरमच्छ लोगों के गलियों में घूमता हुआ पाया गया। गलियों में दौड़ रहे और टहल रहे मगरमच्छ की तस्वीरों को देख घनी आबादी के बीच रह रहे लोगों में दहशत फैल गई।

वही नई बस्ती निवासी युवक हसीब का कहना है कि तालाब में पल रहा मगरमच्छ एक बार नहीं कई बार रात को तालाब निकाल कर उसके घर के दरवाजे पर बैठा हुआ पाया गया हैं। उनको अपने घर के दरवाजे पर मगरमच्छ के पहुंचने का अंदेशा तब होता है। जब गली के कुत्ते मगरमच्छ को देखकर भोंकते हैं। जिसके चलते उन्हें दहशत है कि उनके घर के दरवाजे पर रात को बैठा मगरमच्छ अगर गलती से उन्होंने दरवाजा खोल दिया। तो वह मगरमच्छ उनके ऊपर हमला बोलते हुए अपनी भूख का निवाला ना बना ले। यही कारण है कि मगरमच्छ की दहशत के चलते उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था जब उन्होंने बुधवार को सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो 10 जुलाई की देर रात मगरमच्छ उनके घर के बाहर गलियों में टहलता ओर दौड़ता हुआ पाया गया। कहां की घनी आबादी के बीच रह रहे लोगों में मगरमच्छ के दहशत बहुत ज्यादा है। क्योंकि अब इस मगरमच्छ का साइज ही बहुत लंबा है। अगर इस मगरमच्छ के सामने कोई व्यक्ति या बच्चा अचानक आ गया। तो उसके हमले से बच्चे और लोग बच नहीं पाएंगे। जिसके चलते इलाके के लोगों की मांग है कि इस मगरमच्छ को पकड़वाया जाए। अगर ये मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया, तो इलाके में किसी के भी साथ किसी भी दिन कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वही मगरमच्छ के गलियों में पहुंचने के बाद नई बस्ती निवासी महिला हसीना का तालाब में पल रहा मगरमच्छ हर दूसरे तीसरे दिन रात के समय तालाब से निकलकर लोगों के घरों के सामने गलियों में आ जाता है। जबकि मगरमच्छ की दहशत के चलते रात को अपने घरों का दरवाजा भी नहीं खोल सकते हैं।वही रात बे रात कोई हारी-बीमारी हो जाए तो लोग अपने घर के दरवाजे को खोल कर बाहर भी नहीं जा सकते हैं।यही कारण है कि मगरमच्छ की दहशत के चलते बच्चे भी घर से बाहर निकलने में घबराते हुए घर के अंदर ही मगरमच्छ के खौफ से ख़ौफ साए में जीने को मजबूर हैं।

वहीं लोगों का आरोप है कि इलाके के लोगों ने मगरमच्छ को लेकर कई बार वन विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। बावजूद इसके वन विभाग सहित प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी। यही कारण है कि इलाके के लोगों में मगरमच्छ को लेकर दहशत है, लोग अपने घरों में बंद होने पर मजबूर हैं, शाम होते ही लोग और भी ज्यादा दहशत में आ जाते हैं,क्योंकि यह मगरमच्छ रात में गलियों में चलता हुआ दिखाई देता है।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …