द ब्लाट न्यूज़ प्रदेश के 65 हजार मतदान केंद्रों के लिए भाजपा ने त्रिदेव का जाल बिछा दिया है। मतदान की टीम के अध्यक्ष महामंत्री और बूथ लेवल अधिकारी को मिलाकर भाजपा ने त्रिदेव की एकटीम खड़ी की है जो प्रत्येक बूथ पर सक्रिय हैं। मतदान केंद्र में लगेसभी तीन लाख कार्यकर्ताओं को ऐप के जरिए जोड़ा गया है। इन कार्यकर्ताओं की प्रत्येक गतिविधि पर राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।
वीडी शर्मा खुद त्रिदेवसेचर्चा करते हैं और फीडबैक लेते हैं। भाजपा बूथ मैनेजमेंट के लिए डिजिटल पेज बनाने का नवाचार भी किया है। भाजपा ने प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के फार्मूले को अपनाते हुए अपने आईटी सेल को मजबूत करने की पहल की है। अब पार्टी प्रत्येक मतदान केंद्र तक दो आईटी कार्यकर्ता तैयार कर रही है। इसके लिए प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा के पास वक्ताओं की फौज है। जबकि कांग्रेस के पास भीड़ जुटाने वाले वक्ताओं की कमी है।
देखा जाए तो प्रदेश में कमलनाथ ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भीड़ जुटा सकते हैं। उनके अलावा भीड़ जुटाना हो तो राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को बुलाना पड़ता है। जबकि भाजपा में ऐसी स्थिति नहीं है। मध्यप्रदेश में भाजपा को डबल इंजन सरकार का पूरा फायदा है। यहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता कांग्रेस के किसी भी अन्य नेता से अधिक है। खासतौर पर शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता महिलाओं और ग्रामीण मतदाताओं पर बहुत अधिक है।
The Blat Hindi News & Information Website
