THE BLAT NEWS:
रतलाम। जिले के सरोज सरोवर (धोलावड़) मध्यम सिंचाई परियोजना से रबी सिंचाई के अतिरिक्त 17.80 एम.सी.एम. पानी रतलाम शहर के पेयजल हेतु आरक्षित रखा जाता हैं। नगर निगम, रतलाम द्वारा धोलावड़ बांध से निरंतर 12 माह पेयजल हेतु पानी रतलाम नगर को प्रदाय किया जाता हैं।इस परियोजना से वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत 5600 हेक्टर क्षैत्र में रबी सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 112 लघु सिंचाई योजनाओं से वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत 28465 हेक्टर क्षैत्र में रबी सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई। इस प्रकार एक मध्यम एवं 112 लघु सिंचाई योजनाओं से वर्ष 2022-23 में रबी सिंचाई हेतु निर्धारित लक्ष्य रकबा 34065 हेक्टर के विरूद्ध 34065 हेक्टर क्षैत्र में शत-प्रतिशत वास्तविक रबी सिंचाई की गई हैं।
सैलाना नगर के पेयजल हेतु गोवर्धन सागर तालाब एवं शिकारवाड़ी तालाब क्रमांक-02 से पानी आरक्षित रखा जाता हैं। साथ ही नवनिर्मित कनेरी लघु सिंचाई योजना से 10 एम.सी.एम. पानी औद्योगिक उपयोग हेतु प्रस्तावित हैं। जून 2022 के पूर्व 02 नवीन लघु सिंचाई योजनाओं का नाला बंधान कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण होने से पहली बार वर्ष 2022-23 में कुल 535 हेक्टर में रबी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई।इस वर्ष मार्च 2023 तक कुल 06 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जिससे आगामी रबी सीजन में 1376 हेक्टर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 05 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगतिरत् हैं। विभाग अंतर्गत 04 लघु सिंचाई योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है, जिनकी निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जा रही हैं। इन योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर 2384 हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी।विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई योजनाओं से रतलाम जिले के कृषकों को निंरतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रहा है एवं कृषि उत्पादन में भी लगातार वृद्धि हो रही हैं। साथ ही निर्मित योजनाओं के आसपास के क्षैत्र में भू-जलस्तर में वृद्धि हो रही है एवं ग्रामवासियों को मछली पालन एवं रोजगार की सुविधा भी प्राप्त हो रही हैं।
The Blat Hindi News & Information Website